Showing posts with label Face riding astrology. Show all posts
Showing posts with label Face riding astrology. Show all posts

Friday, 6 July 2018

शरीर के तिल से जाने अपने बारे में



शरीर के तिल से जाने अपने बारे में -


1. यदि चेहरे के दाहिने भाग में काला अथवा लाल तिल हो तो व्यक्ति सम्पन्नता और समृद्धि से परिपूर्ण रहता है।
2.. यदि होंठ के नीचे तिल का निशान हो तो यह अशुभ फलदायी होता है। ऐसे व्यक्ति जीवन पर्यंत निर्धन रह सकते हैं जबकि होंठ के ऊपर तिल का निशान अत्यंत श्रेष्ठ है। ऐसा व्यक्ति सदैव सम्पन्न रहता है।
3. यदि बायें कान के ऊपरी भाग पर तिल हो तो वह जातक दीर्घायु होता है परन्तु वह दुबला पतला होता है।
4. नासिका के मध्य भाग में स्थित तिल व्यक्ति को अनेक यात्राएं देता है  परन्तु वह अपने स्वभाव से बहुत ही बुरा होता है।
5. ललाट के दाहिने ओर कनपटी पर तिल होना एक शुभ संकेत है। ऐसे जातक का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
6. बायें गाल पर तिल का होना गृहस्थी के लिए अच्छा है लेकिन ऐसे लोगों के पास ज्यादा धन नहीं होता है।
7. जिस व्यक्ति की ठोड़ी पर तिल हो तो वह व्यक्ति स्वार्थी होता है।
8. जब व्यक्ति के दाहिने कान के ऊपरी भाग में तिल हो तो वह जातक अपनी युवावस्था में ही सफलता प्राप्त कर लेता है।
9. यदि दाहिने कान के पास तिल हो तो ऐसा व्यक्ति साहसी होता है।
10. जिस व्यक्ति के दाहिने ओर की भौंह के पास तिल हो तो उस व्यक्ति की आँखें खराब हो सकती है।
11. यदि दाहिने गाल पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और सदेव सम्पन्न रहने वाला होता है।
12. गर्दन का तिल व्यक्ति को बुद्धिमान और धन संचय करने वाला बनाता है।
13. दाहिनी आँख के नीचे तिल हो तो वह जातक समृद्ध और सुखी होता है।
14. यदि नासिका के बायीं ओर तिल हो तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत मेहनत करनी पड़ती है।
15. यदि व्यक्ति के बांयी नेत्र की भौंह के पास तिल हो तो व्यक्ति एकान्त में रहने वाला और सामान्य जीवन निर्वाह करने वाला होता है।
16. यदि तिल दोनों भौहों के बीच में हो तो व्यक्ति धार्मिक और उदार हृदय वाला होता है।
17. यदि किसी व्यक्ति की दाहिनी हथेली पर लाल तिल हो तो व्यक्ति अत्यंत ही धनवान होता है।
18. यदि किसी व्यक्ति के बायें हाथ की हथेली में तिल हो तो वह सोच समझ कर व्यय करने वाला होता है।
19. जिस प्रकार हथेली पर रेखाएँ होती है उसी प्रकार हमारे मुख पर भी कई रेखाएँ होती है। इन रेखाओं पर भी तिल होने के अपने अपने प्रभाव हैं। इन तिलों की बात हम तब करेंगे जब हम इन ललाट रेखाओं के बारे में अध्ययन कर लेंगे।

आशा है कि आपको लेख पसंद आया होगा।

शरीर के तिल से जाने अपने बारे में

शरीर के तिल से जाने अपने बारे में - 1. यदि चेहरे के दाहिने भाग में काला अथवा लाल तिल हो तो व्यक्ति सम्पन्नता और समृद्धि से परिपू...