Thursday, 31 May 2018

अगर है यह राजयोग तो आप प्राप्त करेंगे प्रत्येक सफलता





यदि आपकी कुंडली में यह राजयोग है तो आप एक सिंह के समान प्रत्येक  क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको सभी सुख सुविधाओं का भोग निश्चित रूप से ही मिलेगा।   


हम चर्चा कर रहे हैं गजकेसरी राजयोग की। 


इस राजयोग का निर्माण कैसे होता है - 

 केन्द्रस्थिते देवगुरौ शशांकाद् योगस्तदाहुर्गजकेसरीति। दृष्टे सितार्येन्दुसुते शशांके नीचस्तहीनैर्गजकेसरीति।।  

 बृह्तपाराशर होरा शास्त्र के अनुसार जब देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा से केन्द्र में हो तब गजकेसरी राजयोग घटित होता है। इसके अतिरिक्त यदि अन्य कोई शुभ ग्रह जैसे शुक्र या बुध भी हो तब भी यह राजयोग घटित होता है ।

:- परन्तु इसमे यह शर्त है कि चंद्रमा तथा योगकारक ग्रह नीच अथवा अस्त नहीं होना चाहिए। 


नीच ग्रहों के बारे में जानने के लिए - https://arastrology.blogspot.com/2018/05/6.html?m=1

इस राजयोग के लाभ - 

                                              गजकेसरिसंजातस्तेजस्वी धनवान् भवेत्।
मेधावी गुण सम्पन्नो राजप्रियकरो भवेत्।। 

अर्थात् गजकेसरी राजयोग में उत्पन्न जातक तेजस्वी, धनवान, मेधावी, प्रत्येक  गुणों से सम्पन्न और राज्य का प्रिय होता है ( अर्थात् अपने राज्य का ख्यातिप्राप्त व्यक्ति होता है) ।

क्या आपकी कुंडली में भी यह राजयोग घटित होता है, जानने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में अपना जन्मदिन  जन्मस्थान, जन्मसमय और नाम लिख भेजें (यह सेवा निशुल्क है) । 

इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें। 

हमें ईमेल से सब्सक्राइब करने के लिए https://arastrology.blogspot.com/?m=0 पर जाकर सब्सक्राइब करें। 

धन्यवाद।। 





Wednesday, 30 May 2018

आज का राशिफल ( 1 june 2018) today's horoscope




आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज आपकी राशि पर आज के ग्रह - गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।


मेष राशि -
                  आज का आपका दिन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। मन में कुुुछ अशांति रह सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेेगा। स्वभाव में शांति बनाए रखने का प्रयास करें और किसी के साथ झगड़ा नहीं करें। हनुमानजी की आराधना करें, दिन शुभ व्यतीत होगा।







वृषभ राशि - 
                   आज आपमें आत्मविश्वास की पूर्णता रहेगी। आज आप किसी भी परीक्षा में सफल हो सकते  हैंं। धन लाभ के योग हैं। शत्रुओं की पराजय होगी। दिन की शुरुआत माता दुर्गा की आराधना से करें । दिन अच्छा बीतेगा।








मिथुन राशि - 
                 मन कुछ विचलित रह सकता है। आपका समय अनुकूल है। मन में कुुुछ गलत विचाारों का बोलबाला रह सकताा है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वैैवाहिक जीवन में मतभेदों की संभावना है। दिन की शुरुआत गणेश जी के मंदिर से करें, दिन शुभ जायेगा।







कर्क राशि - 
                आज आपको स्वास्थ्य के देखभाल की पूर्ण आवश्यकता है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि की संभावना है। शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक मतभेद संभव हैै। भगवान शिव की पूजा करें दिन शुभ गुजर सकता है।






सिंह राशि - 
                संतान संबंधी चिंता की संभावना है। कार्य क्षेत्र में उन्नति की संभावना है। दिन सुखमय व्यतीत होगा । शत्रु परास्त होंगे। रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलने की संभावना है। जमीन जायदाद संबंधी फायदा भी हो सकता है।







कन्या राशि - 
              माता संबंधी चिंता रह सकती है। भाग्य अनुकूल स्थिति में है । नयाा उद्यम प्रारंभ कर सकते हैंं। धन प्रराप्ति के भी योग हैं। संतान संबंध में चिंता रह सकती है।






तुला राशि - 
              स्वभाव खुशनुमा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा परंतु माता के स्वाास्थ्य में प्रतििकूलता रह सकती है। संतान पक्ष से लाभ होगा। गुुस्से पर काबू पाने का प्रयास करें। कुुुल मिलाकर यह दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।







वृश्चिक राशि - 
             भाग्य आपके पक्ष में करवट ले रहा है। आपका आत्मविश्वास अभी चरम सीमा पर है । किसी भी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं । धन संबंधी नुकसान हो सकता है अतः कहीं धन न लगाएं। हनुमान जी की पूजा करें।






धनु राशि - 
           मन विचलित रहेगा। किसी गलत काम करने से बचें। आँख और कान संबंधी समस्या हो सकती है। शत्रु परास्त होगें। वैवाहिक जीवन में कटुुता आ सकती है अतः सावधानी रखें ।धन संपदा का नुकसान हो सकता है। किसी नए काम में धन खर्च न करें।







मकर राशि - 
             यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में कठिनाई आने की संभावना है। धन हानि के योग बन रहे हैं। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। हनुमान जी की पूजा करें।
           

कुम्भ राशि - 
           आज का आपका दिन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से लाभ हो सकता है। प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु पराजित होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।






   

मीन राशि - 
             कार्यक्षेत्र में भटकाव संभव है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की चिंंता रह सकती है। विद्यार्थियों का पढाई में मन नहीं लगेगा। सोच समझ कर धन खर्च करें। 




हमें सब्सक्राइब करने के लिए दिए गए link पर जाकर आपके दायीं ओर दिए गए ईमेल लिखकर सब्सक्राइब करें। 

https://arastrology.blogspot.com/?m=0

धन्यवाद।

बुध का राशि परिवर्तन - इन दो राशियों को मिलेगी हर सफलता




बुध का राशि परिवर्तन इन दो राशियों को सभी सफलताएँ प्रदान करेगा। क्या आप भी इनमें से एक हैं?


 बुध ने मेष राशि से वृष राशि में मई की सत्ताईस तारीख को प्रवेश किया है। इस राशि परिवर्तन से जिन दो राशियों को भरपूर फायदा होगा वे निम्न हैं - 






वृषभ राशि -    
              बुध के इस राशि परिवर्तन से सबसे अधिक फायदा वृषभ राशि के जातकों को होने वाला है। वृृषभ राशि के जातकों केे लग्न में ही सूर्य बुुध का बुधादित्य योग घटित होगा। वहीं राशीश के साथ बुुध का परिवर्तन राजयोग  घटित होगा। गोचर के लग्न में ही सूर्य का तेज और बुध की बुद्धि जातक को प्रत्येक परीक्षा में सफल करने योग्य है। वहीं राशीश धन भाव में बैठकर धन लाभ के प्रबल योग भी बना रहा है।







वृश्चिक राशि -
             बुध का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी खुशियों की सौगात ले कर आया है। सप्तम भाव में स्थित सूर्य और बुध का योग की इस राशि के लग्न पर दृष्टि पडेगी जिससे सूर्य के समान स्वाभिमान एवं आत्मविश्वास और बुध की बुद्धि से किसी भी कठिन से कठिन परीक्षा को भी आराम से उत्तीर्ण कर सकते हैं। वहीं राशीश मंगल उच्च के होकर मकर रााशि में पराक्रम भाव में चल रहे हैं जो एक और इनके लिए फायदेमंद बात है। 





इस तरह बुध का ये राशि परिवर्तन वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।

आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।

धन्यवाद। 

Thursday, 17 May 2018

कुंडली देखना सीखें भाग 7


इस लेख में हम आपको प्रत्येक ग्रह की मूलत्रिकोण राशियों के बारे में बतायेंगे।
मूलत्रिकोण राशि में स्थित ग्रह बली तो होता है परन्तु उतना नहीं जितना कि ग्रह अपनी उच्च राशि में होता है। अतः अधिक फलदायी ग्रह सर्वप्रथम उच्च राशिगत एवं उसके पश्चात मूलत्रिकोण होता है।
आप ग्रहों की उच्च राशियों के बारे में जानने के लिये हमारा पिछला लेख देख सकते हैं।
आइए जानते हैं मूलत्रिकोण राशियों के बारे में -
1. सूर्य सिंह राशि में 1अंश से 20 अंश तक मूलत्रिकोण स्थिति माना जाता है।
2. चंद्र वृषभ राशि में 4 अंश से 30 अंश तक मूलत्रिकोणस्थ होता है।
3. मंगल मेष राशि में 15 अंश तक, बुध कन्या राशि में
16 से 30 अंश तक, बृहस्पति धनु राशि में 13 अंश तक, शुक्र तुला राशि में 10 अंश और शनि कुम्भ राशि में 20 अंश तक मूलत्रिकोणस्थ माना जाता है।
4. राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर राशि में मूलत्रिकोणस्थ माने गए हैं।
इस प्रकार ये मूलत्रिकोणस्थ ग्रह प्रभाव दर्शाते तो हैं लेकिन उच्च के ग्रह से कम।
इस प्रकार हमने नवग्रहों की मूलत्रिकोण राशियों की चर्चा की।
आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।
धन्यवाद।

Tuesday, 15 May 2018

कुंडली देखना सीखें भाग 6( ग्रहों की नीच राशि)



हमने पिछले लेख में ग्रहों की उच्च राशि के बारे में चर्चा की। इस लेख में हम इन नवग्रहों की नीच राशि के बारे में चर्चा करेंगे।
जब ग्रह अपनी नीच राशि में होता है तो वह अत्यल्प प्रभाव ही दर्शा पाता है जिससे वह लाभ नहीं देता है।
आइए जानते हैं ग्रहों की नीच राशि -
1. सूर्य तुला राशि में 10 अंश तक नीच का होता है।
2. चंद्र वृश्चिक राशि में 3 अंश तक नीच का होता है।
3. मंगल कर्क राशि में 28 अंश तक, बुध मीन राशि में 15 अंश तक,बृहस्पति मकर राशि में 5 अंश तक, शुक्र कन्या राशि में 27 अंश तक और शनि मेष राशि में 20 अंश तक नीच का कहा जाता है।
4. राहु, केतु क्रमशः धनु एवं मिथुन राशि में नीच के कहे गये हैं।
हम अपने अगले लेख में ग्रहों के मूलत्रिकोण राशि की चर्चा करेंगें।
आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया है।
धन्यवाद।

Monday, 14 May 2018

कुंडली देखना सीखें भाग 5 (उच्च के ग्रह)


पिछले लेख में हमने ग्रहों की दृष्टियों के बारे में चर्चा की। इस लेख में हम इन नवग्रहों की उच्च राशि के बारे में बतायेंगे।
जैसा कि हम अपने एक लेख में जान चुके हैं कि प्रत्येक भाव 30 अंश का होता है। आपके जन्म समय पर ग्रह किसी विशेष अंश एवं राशि में होता है।
यदि आपकी कुंडली में ग्रह निम्न लिखित राशियों में एक निश्चित अंश सीमा तक है तो आपके वह ग्रह उच्च का कहलायेगा।
आइए जानते हैं इन नवग्रहों की उच्च राशि के बारे में -
1. सूर्य मेष राशि में 10 अंश तक उच्च का होता है।
2. चंद्र मात्र 3 अंश तक वृषभ राशि में उच्च का होता है।
3. इसी प्रकार मंगल मकर राशि में 28 अंश तक, बुध कन्या राशि में 15 अंश तक, बृहस्पति कर्क राशि में 5 अंश तक, शुक्र मीन राशि में 27 अंश तक और शनि 20 अंश तक तुला राशि में उच्च का होता है।
4. राहु-केतु की उच्च राशि के बारे में कई मत हैं। सामान्यतः राहु मिथुन राशि में तथा केतु धनु राशि में 15 अंश तक उच्च के माने जाते हैं।
उच्च के ग्रह सर्वोच्च बली होते हैं। ये कुंडली में सर्वाधिक फलदायी होते हैं। ये सामान्यतः अपनी महादशा, अन्तर्दशा में विशेष फल देने वाले होते हैं।
यदि आप का कोई कारक ग्रह उच्च का हो तो यह आपको अत्यंत विशिष्ट फलदायी होता है। यह आपको प्रत्येक स्थिति में सफलता दिलाने की क्षमता रखता है।
क्या आप का भी कोई कारक ग्रह उच्च का है? अपने कारक ग्रहों को जानने के लिए हमारा कारक ग्रह का लेख देखें।
आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।
अगले लेख में हम इन नवग्रहों की नीच राशि के बारे में जानेंगे।
धन्यवाद।

Sunday, 13 May 2018

नियम जिसके बाद आप आसानी से भविष्यवाणी कर सकेंगे ( कुंडली देखना सीखें भाग 4)


पिछले लेख में जाना कि किसी भाव की भविष्यवाणी कैसे बताई जाती है यदि उस भाव में कोई ग्रह स्थित हो अथवा न हो।
आज हम आपको उस समय भाव की भविष्यवाणी करना बतायेंगे जब कोई ग्रह किसी भाव पर दृष्टि डाल रहा हो।
आइए जानते हैं ग्रहों की दृष्टि के बारे में -
1. सभी ग्रह अपने से सप्तम भाव को देखते हैं। जैसे यदि कोई ग्रह लग्न में हो तो वह सप्तम भाव को देखेगा। आप भावों की गणना करने के लिए हमारा कुंडली देखना सीखें का प्रथम भाग देख सकते हैं।
2. कुछ ग्रहों को विशेष दृष्टियां प्राप्त है, जो एक से अधिक भावों को देखते हैं।
- मंगल अपने से चतुर्थ, सप्तम और अष्टम भाव को देखता है।
- शनि अपने से तृतीय, सप्तम और दशम भाव को देखता है।
- बृहस्पति अपने से पंचम, सप्तम और नवम भाव को देखता है।
- राहु-केतु की दृष्टि भी बृहस्पति के समान ही होती है अर्थात वे भी अपने स्थान से पंचम, सप्तम और नवम भाव को देखते हैं।
अब आप आसानी से भाव पर ग्रहों की दृष्टियां देख सकते हैं और हमारे पिछले लेख के नियम की सहायता से किसी भी भाव की भविष्यवाणी कर सकते हैं।
आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।
धन्यवाद।

शरीर के तिल से जाने अपने बारे में

शरीर के तिल से जाने अपने बारे में - 1. यदि चेहरे के दाहिने भाग में काला अथवा लाल तिल हो तो व्यक्ति सम्पन्नता और समृद्धि से परिपू...